पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर पड़े तारों से रातभर चिंगारियां

जमीन पर पड़े तारों से रातभर चिंगारियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - गंगापुर सिटी
करौली फाटक के पास मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बिजली के कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। इसकी सूचना के बावजूद बिजली निगम ने आपूर्ति बंद नहीं की गई और कई बार जमीन पड़े तारों से चिंगारी उठती रही।
मंगलवार रात 8:30 बजे ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूटकर जमीन पर आ गिरे। बिजली गुल होने पर लोगों ने बाहर आकर देखा तो उन्हें माजरा समझ में आया। लोगों ने तुरंत बिजली निगम कार्यालय में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचना दी। इस पर पहले तो निगम कर्मियों ने बिजली बंद कर दी लेकिन बिना मरम्मत करे ही रात 10 बजे बाद फिर सप्लाई शुरू दी गई। लोगों ने एक बार फिर निगम कार्यालय में बिजली आपूर्ति बंद करने की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और रात को काफी देर तक बिजली आपूर्ति चालू रही।
लोगों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था और रातभर बिजली प्रवाहित होने के कारण नीचे जमीन में गिरे तारों से चिंगारी उठती रही। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई आसपास नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरे दिन निगमकर्मियों ने सुध ली और तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की।