गैस जांच के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
कार्यालय संवाददाता - गंगापुर सिटी
गैस चूल्हों व सिलेंडर की जांच के नाम पर गैस एजेंसी के कार्मिकों द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली की उपभोक्ताओं ने एसडीएम को शिकायत की है। गैस उपभोक्ता सूरजभान गर्ग
सेक्रेट्री ने बताया कि खुद को गैस एजेंसी का कार्मिक बताने वाले युवक ने उन्हें 75 रुपए की रसीद दी, जबकि गैस नली व सफाई ब्रुश के लिए 235 रुपए अलग से मांगे। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा दी गई रसीद में जांच की राशि 75 रुपए अंकित थी और जांच कराने के बाद उन्होंने यह राशि युवक को देकर रसीद ले ली लेकिन बाकी सामान लेने से
उन्होंने इंकार कर दिया इसके बाद भी युवक जबरन उन्हें सामान देने पर अड़ गया और सामान नहीं लेने पर गैस आपूर्ति बंद करने की बात कहने लगा। उन्होंने जब इस बारे में एजेंसी पर शिकायत की तो एजेंसी से भी बताया गया कि सामान खरीदना जरूरी नहीं है, लेकिन वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही नली अगर सही हालत में नहीं हो तो नई नली लेना उचित है।