पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचटी लाइन का तार टूटा, हादसा टला

एचटी लाइन का तार टूटा, हादसा टला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं क्चगंगापुर सिटी
गांधी कालोनी में गुरुवार को हाई टेंशन लाइन का तार टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार गांधी कालोनी में दोपहर करीब 2 बजे बिजली की हाई टेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर मकानों की छतों पर आ गिरा। दो दिन से हो रही बारिश के कारण छतें गीली थी, ऐसे में तार के गिरते ही चिंगारियां उठने लगी। इस दौरान कई घरों में लोगों ने करंट के झटके भी महसूस किए।
लोगों को जब तार टूटने का पता लगा तो उन्होंने बिजली निगम कार्यालय में बिजली बंद करने के लिए फोन किया लेकिन बिजली बंद नहीं की गई। बाद में कालोनी के लोगों ने निगम कार्यालय जाकर बिजली बंद कराई। कालोनी के लोगों ने बताया कि गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय छतों पर कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हाई वोल्टेज से उपकरण फुंके
सवाई माधोपुर - अंबेडकर नगर धमूण रोड खेरदा निवासी रामजीलाल बैरवा के मकान में हाई वोल्टेज आ जाने से घर में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। रामजीलाल बैरवा के पुत्र राजेश मुराडिय़ा ने बताया
कि हाई वोल्टेज से उनके बिजली आधारित टीवी, सेटअप बॉक्स आदि फुंक गए।