पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिर्जापुर में तोड़े अतिक्रमण

मिर्जापुर में तोड़े अतिक्रमण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी ((नसं)) - मिर्जापुर क्षेत्र में गुरुवार को नगर परिषद अधिकारियों ने अतिक्रमण हटवाएं। गुरुवार को नगर परिषद के अभियान में पहले के मुकाबले सख्ती दिखाई दी और मौके पर पक्के निर्माणों को भी जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
गौरतलब है कि गुरुवार को ही भास्कर ने परिषद के अतिक्रमण अभियान की पोल खोली थी और अतिक्रमण हटाने के नाम पर की जा रही खानापूर्ति का खुलासा किया था। इसके बाद परिषद प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार को अभियान के दौरान सख्ती से अतिक्रमण हटाया गया।
गणपति हॉस्पिटल के पास नाले पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण बना दिया। शिकायत पर नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कुछ अतिक्रमण को परिषद के कर्मचारियों ने हटा दिया लेकिन इसके बाद अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद लोगों ने अतिक्रमण की शिकायत की लेकिन नगर परिषद के कर्मचारी दुबारा अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं गए। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे परिषद आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीणा, अतिक्रमण प्रभारी रामरूप मीणा, कनिष्ठ अभियंता नरसी मीणा, पटवारी, सफाईकर्मी, जमादार के अलावा पुलिसकर्मियों और जेसीबी लेकर मिर्जापुर पहुंचे। इस दौरान परिषद कर्मचारियों ने नाले पर बनाए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर किया। आयुक्त ने बताया कि करीब 50 फुट नाले तक अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे परिषद ने हटा दिया।