फव्वारा चौक पर पहली बार होगा झंडारोहण
गंगापुर सिटी - गणतंत्र दिवस पर विधायक मानसिंह गुर्जर की पहल पर फव्वारा चौक पर भी झंडारोहण होगा। फव्वारा चौक पर झंडारोहण का यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। भाजपा शहर मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास ने बताया कि आमजन को राष्ट्रीय पर्व से जोडऩे और देशप्रेम की भावना जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पहली बार सार्वजनिक स्थान फव्वारा चौक पर 26 जनवरी को सुबह 9:00 बजे झंडारोहण किया जाएगा।
क्चक्चक्च