पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो तीन युवकों को किया लहूलुहान

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो तीन युवकों को किया लहूलुहान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंगापुर सिटी
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने तीन युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायलावस्था में तीनों को सामान्य चिकित्सालय लाया गया जहां से दो की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़ भी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और घायलों से मामले की जानकारी ली।
खटीक मोहल्ला निवासी घायल कमल खटीक, गणेश जाटव और अजय राजौरिया ने बताया कि कसाई मोहल्ले में हट्टू आदि ने उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर हट्टू और उसके साथी जुम्मन खां, गोलू बैरवा, सोनू बैरवा और आरिफ आदि आए और उन्हें हट्टू के मकान पर ले गए। यहां बदमाशों ने उनके कपड़े उतरवाकर उनके साथ बैल्ट व सरिए आदि से बुरी तरह मारपीट की। घायलों की पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के नीले निशान बने हुए थे। बदमाशों ने युवकों के नाजुक अंग में पेट्रोल डाल दिया जिससे उनके अंदरूनी हिस्सों में घाव बन गए।
मामले की जानकारी लगने के बाद पड़ोसियों व परिजनों ने तीनों युवकों को बदमाशों के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से कमल व एक अन्य युवक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया है। घायलों के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।



दो घायल जयपुर रेफर, बदमाशों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं