पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस से निष्कासित पदाधिकारी पदनाम का उपयोग नहीं कर सकते

कांग्रेस से निष्कासित पदाधिकारी पदनाम का उपयोग नहीं कर सकते

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी - विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रामकेश मीणा के मुख्य आतिथ्य और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवचरण बैरवा की अध्यक्षता में हुई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से देवी स्टोर चौराहा पर पूर्व विधायक के निवास के प्रथम तल को स्थायी रूप से कांग्रेस कार्यालय निश्चित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्लॉक व नगर कांग्रेस पार्टी के जिन पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित किया गया है उनका निष्कासन वैध है और निष्कासित पदाधिकारी पार्टी के किसी पद नाम का उपयोग नहीं कर सकेंगे। साथ ही हर माह की 2 तारीख को पार्टी की बैठक होगी और इसमें कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में अनवार अली काजी, ईद मोहम्मद, किशन जाटव, मोलाना मुबीन, हारुन पठान, हंसराज गुर्जर, अब्दुल बहाव, रूपेंद्र मावई, मदन पचौरी, अब्दुल लतीफ, मुमताज, आबिद अली, मुकेश देहात, पवन मीणा आदि उपस्थित थे।