पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता

रेलवे स्कूल को मिली सीबीएसई की मान्यता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी - रेलवे बोर्ड की ओर से रेलवे उच्च माध्यमिक विद्यालय को सीबीएसई की मान्यता मिली है। ऐसे में अब रेलवे कर्मचारियों के बच्चों, आश्रितों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। प्राचार्य एमसी गुप्ता ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेलवे उमावि को सीबीएसई की मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सीबीएसई के नियमानुसार सत्र 2014-15 से कक्षा एक से 9वीं एवं 11वीं की कक्षाएं अप्रैल 2014 से शुरू होंगी और विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को समान रूप से प्रवेश दिया जाएगा साथ ही इसमें रेल कर्मचारियों के बच्चों और आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय का मान्यता कोड 1780022 है और विद्यालय में सभी शुल्क सीबीएसई के नियमानुसार लिए जाएंगे।
क्चक्चक्च