पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिरंगे को दी सलामी

तिरंगे को दी सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी - मुख्य समारोह हायर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ जहां एसडीएम मुकेश कुमार मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एसडीएम मीणा ने एनसीसी और पुलिस परेड की सलामी ली। इस मौके पर विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर सभापति हरिप्रसाद बोहरा, प्रधान बद्रीलाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौड़, कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह, सदर थानाधिकारी पिंटू कुमार, आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीणा, तहसील दुर्गाप्रसाद मीणा, डॉ. मुकेश बंसल, बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, महेन्द्र दीक्षित, गोरंती मीणा, राधा अग्रवाल, प्रहलाद मेठी, हेमंत शर्मा, विजय ठाकुरिया, नवल दनगस सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्य समारोह में वन विभाग की ओर से निकाली गई झांकी पहले स्थान पर रही। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर के कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन गीतादेवी नरूका ने झंडारोहण किया। बालाजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रघुनंदन पचौरी ने झंडारोहण किया थे। शुभम कॅरियर पाइंट पर योगेन्द्र कुमार ने, देवी स्टोर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश देहात ने झंडारोहण कियो। राबाउमावि में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्काउट गाइड संघ द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। आदर्श माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी आचार्य परमानंद, ग्राम पंचायत कुनकटा कलां में सरपंच कमला बैरवा, सालोदिया सेवा समिति खानपुर बड़ौदा में कजोड़ी देवी बैरवा व मुन्नीदेवी, एमबीएम पब्लिक स्कूल में दिनेशचंद गुप्ता, सेंट फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल में फादर जेसू राजा ने झंडारोहण किया जबकि इस मौके पर फादर प्लासिड़ो, फादर डायगो, फादर राजारियो सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। चेतना पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक, नटवर नागर माध्यमिक विद्यालय में खानपुर बड़ौदा सरपंच कजोड़ी देवी, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में डॉ. सीपी गुप्ता, कुहू इंटरनेशनल स्कूल में शकुंतला शर्मा, परशुराम शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सेंट ज्यूड इंग्लिश स्कूल में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, वर्धमान उमावि में नेमीचंद, श्रीदेवनारायण उमावि में मेघसिंह, प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर बालाजी चौक में मदनलाल पचौरी, रामावि बिनेगा में लोहडच्या पटेल, राजकीय आयुर्वेद औषधालय ऐवरा पनियाला में वैद्य लक्ष्मीकांत बंसल व मलारना स्टेशन स्थित औषधालय में डॉ. गजेंद्र शर्मा, राउप्रा हठीला राम विद्यालय में भामाशाह रामकिशोर शर्मा, राजकीय आयुर्वेद औषधालय बाढ़कलां में कालूराम मीणा, सनराइज स्कूल में रानी सारस्वत ने झंडारोहण किया गया जबकि भाविप कुशालगढ़ शाखा की राउप्रावि नं. 3 में पठन सामग्री एवं गर्म कपड़ों और रामावि बगलाई में वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता मीणा की ओर से जर्सियों का वितरण किया गया। विधायक मानसिंह गुर्जर ने फव्वारा चौक पर पहल करते हुए पहली बार झंडारोहण किया।
वजीरपुर. सुबह आठ बजे तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय पर ध्वज फहराया गया, वहीं माड़ा छात्रावास पर गोपालसिंह मीणा, जलदाय विभाग पर रामचरण मीणा, कृषि सेवा केन्द्र पर अमित कुमार, थाने पर योगेन्द्र शर्मा, आदर्श माध्यमिक पर मोहनलाल सैनी, राबाप्रावि पर इकरार अहमद, राउमावि पर महेन्द्र कुमार शर्मा, रामाविश्यारोलीपर लक्ष्मीनारायण मीणा, रामावि बडौली पर प्यारेलाल मीणा, राजकीय स्वास्थ्य चिकित्सालय पर चिकित्सा प्रभारी उमेश शर्मा तथा दीप ज्योति विद्यालय मीणा बड़ौदा में व्यवस्थापक मनोज कुमार शर्मा ने ध्वजा रोहण किया। यहां राउमावि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें तहसीलदार सहित अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने शिरकत की।
बौंली - उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं सरपंच रामकिशन गुर्जर की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में आयोजन हुआ, जहां उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह मीणा ने ध्वजारोहणकिया। भाजपा कार्यालय पर राधेश्याम पुरी ने, कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान मीणा ने, सौगानी महिला महाविद्यालय में निदेशक मनोज कुमार सौगानी ने, बालिका उमावि बौंली में कार्यालय सहायक महावीर प्रसाद जैन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गीता देवी ने, ग्राम सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष शंकर लाल गुर्जर ने, ग्राम पंचायत में सरपंच रामकिशन गुर्जर एवं केंद्रीय सहकारी बैंक पर कैलाश चंद गोयल ने ध्वजारोहण किया। रामावि गोतोड़ में पंसस अवधेश सिंह एवं प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद मीणा ने, रामावि बड़ागांव सरवर में सेवानिवृत अध्यापक जुगल किशोर मीणा एवं सरपंच हनुमान मीणा ने, रामावि बपूई में ज्योति उमावि, न्यूलौकेश उप्रावि एवं राप्रावि का सामूहिक कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सिक्किम उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति नरेंद्र कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि बौंली के सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खंड एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र प्रताप बैनीवाल थे अध्यक्षसरपंच कैलाशी देवी थीं।
35 प्रतिभाओं को किया सम्मानित: गणतंत्र दिवस के अवसर पर 35 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीसीएमओ कार्यालय की ब्लॉक फेसिलेटर्स रश्मि जैन, चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मीनारायण मीणा, अध्यापक फैलूराम मीणा, कनिष्ठ लिपिक दिवाकर गौत्तम, कनिष्ठ लिपिक सुनीता मित्तल, कांस्टेबल धर्र्मेंद्र चौधरी, अध्यापक रघुवीर प्रजापत, मिस्त्री अंसार खां एवं रामनिवास गुर्जर, वाहन चालक बदरी गुर्जर, कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार सैन, बस्ताबरदार रफीक अहमद, छात्रावास अधीक्षक मुखराज मीणा, ओए महावीर प्रसाद जैन, प्राध्यापक गोपाल स्वरूप पाठक एवं मोहन सिंह चंदेल, सचिव नरेंद्र कुमार जैन, बालिका उमावि बौंली की छात्रा चंचल शर्मा, रक्षा राव, सोनू राजोरा, सोनल शर्मा, रेखा माली, फरीन अनवर, तनु कंवर, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर का छात्र वरुण पाठक एवं सानिध्य मंगल, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय का छात्र धारासिंह गुर्जर, रामकेश गुर्जर, खुशीराम गुर्जर एवं राजेश गुर्जर तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा टीना मीणा, राउप्रावि जटावती के प्रधानाध्यापक रामसहाय रेगर, जीएनएम सुनील जाट को सम्मानित किया गया। रामावि गोतोड़ में वरिष्ठ अध्यापक गोपाल लाल शर्मा को भी एसएमसी अध्यक्ष भागीरथ सिंह एवं पंसस अवधेश सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक ने किया ध्वजारोहण: राउमावि में 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले प्राध्यापक शंभूदयाल जोशी ने वजारोहण किया। प्रधानाचार्य चंद्र मोहन रेगर ने बताया कि जोशी 31 जनवरी 2014 को सेवानिवृत होने वाले हैं। उनको सम्मान प्रदान करते हुए उनके द्वारा झंडारोहण करवाया गयाा।