पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंगापुर में भी दो प्रतिष्ठानों में घुसे चोर

गंगापुर में भी दो प्रतिष्ठानों में घुसे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - गंगापुर सिटी
शहर में इन दिनों एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार रात चोरों ने दो अलग-अलग जगह दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का माल पार कर ले गए। जैन कटला में ही दो अन्य दुकानों के चोरों ने ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। चोरी की घटना का दूसरे दिन सुबह सोमवार को पता चला।
कचहरी रोड स्थित जैन कटला में जुगल एंटरप्राइजेज के मालिक प्रदीप ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर गया था। रात के समय चोरों ने सेंध लगाकर पहले दुकान की शटर पर लगे दोनों ताले तोड़ दिए और उसके बाद शटर को ऊंचा कर दुकान में घुस गए। चोर दुकान में रखे 40-50 मोबाइल हैंडसेट और कम्प्यूटर चोरी कर ले गए। इसी तरह चोरों ने इसी कटले में विक्की मोबाइल और आदित्य मोबाइल की दुकान में शटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। सुबह जब दुकानदार दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। इस पर सभी दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया।
आक्रोशित दुकानदार सबसे पहले कोतवाली थाने पहुंचे और विरोध जताया। इसके बाद सभी दुकानदार मिनी सचिवालय पहुंचे और यहां भी दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है जिससे लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस अभी तक चोरी की एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई। इस दौरान दुकानदारों ने चोरी को बरामद करने की।
इसी तरह रविवार रात अग्रसेन कॉलोनी भगवती कन्या महाविद्यालय के पास कॉस्मेटिक की दुकान से चोर दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपए का माल पार कर ले गए। दुकानदार विकास अग्रवाल ने बताया कि वह शाम को दुकान बंद कर घर गया था और इसके बाद रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए और शटर को ऊंची कर दी। इस दौरान चोरों ने दुकान में रखा कॉस्मेटिक सामान सहित हजारों रुपए का सामान निकाल ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने चोरी से अवगत कराया।