पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर महीने पहली तारीख को बंद रहेगा खारी बाजार

हर महीने पहली तारीख को बंद रहेगा खारी बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंगापुर सिटी - खारी बाजार व्यापार समिति की बैठक समिति अध्यक्ष अनिल नाटाणी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि हर माह की पहली तारीख को व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। सबसे पहले समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर खड़े होकर राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। बैठक में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष कृष्णकुमार झाम, दिनेश खंडेलवाल, संजय गोयल, श्याम बाबू सांवरिया, गिरधारीलाल, सतीशचंद आदि उपस्थित थे।
- - -