पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म परिवर्तन से अटका मां का अंतिम संस्कार

धर्म परिवर्तन से अटका मां का अंतिम संस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कासं - गंगापुर सिटी
चूली गेट पर एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाइश की लेकिन देर शाम तक विवाद का कोई निपटारा नहीं हो पाया था।
सावित्री देवी के पुत्र महेश ने पिछले दिनों इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया था और धर्म परिवर्तन के बाद वह अब्दुल रहमान के नाम से जाना जाता था। सावित्री अपने पुत्र के पास ही रहती थी। सोमवार शाम सावित्री देवी की मौत हो गई। मां की मौत के बाद उसका पुत्र अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति से करते हुए शव को दफनाने की तैयारी कर रहा था। इस बात की सूचना हिंदूवादी संगठनों को लग गई और संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि महिला चूंकि हिंदू थी इसलिए उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति से होना चाहिए लेकिन पुत्र मुस्लिम रीति से अंतिम संस्कार करने पर अड़ गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया लेकिन बात नहीं बनी। देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।



इस्लाम अपना चुके पुत्र व हिंदू संगठनों में विवाद