एवीएसएमएस 28 रनों से विजयी
गंगापुर सिटी - दिशा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की जा रही जीपीएल-3 के तहत राउमावि के खेल मैदान पर चौथा मैच केवीआर इंडियंस और एवीएसएमएस किंग्स के बीच खेला गया। एवीएसएमएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 121 रन बनाए। मैच में नाजिम ने सर्वाधिक 47 रनों का योगदान दिया। इसके बाद खेलने उतरी केवीआर की टीम 93 रनों पर ही ढेर हो गई। यह जानकारी लोकेश सोगानी ने दी है।