- Hindi News
- बिजली पोलों की शिफ्टिंग होने तक 11 से 5 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति
बिजली पोलों की शिफ्टिंग होने तक 11 से 5 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति
गंगापुर सिटी - देई मोड़ और सालौदा क्षेत्र में सड़क निर्माण के कारण बिजली के खंभों की शिफ्टिंग के कारण निर्माण कार्य पूर्ण होने तक प्रतिदिन सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के सहायक अभियंता पीएल मीणा ने यह जानकारी दी।
पावर हाउस से कलपुर्जे चोरी ((भाड़ौती)) : 33 केवी पावर हाउस से सोमवार रात चोरों ने तीन ब्रेकर ((ओसीबी)) से कलपुर्जे निकाल ले गए। सोमवार रात लाइनमैन क्वाटर में था। इसी दौरान पावर हाउस से तीन ब्रेकरों को तोड़कर चोर पुर्जे निकाल ले गए। सुबह लाइनमैन को इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत जेईएन को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस में चौकीदार न होने से पूर्व में भी कई बार चोरी हो चुकी है।