अर्पण के तहत कपड़े वितरित
नसं/गंगापुर सिटी - मानव सेवा संस्थान की ओर से चलाए जा रहे अर्पण कार्यक्रम के तहत जमा किए गए कपड़ों का विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत राउप्रावि नं. 5 में पार्षद महेश कटारिया के मुख्य आतिथ्य और प्रधानाध्यापक सागरमल शर्मा की देखरेख में 50 जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए गए। इस मौके पर प्रमोद, विजय, धर्मेंद्र, राजेन्द्र, सुधा, सुशील दीक्षित, संतोष दुबे, राशिद, राजेश वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे। इसी तरह सैनिक नगर में 200 कपड़े, मिर्जापुर में गोपाल द्वारा 100 कपड़े, सलेमपुर क्षेत्र में 40 कपड़े गरीबों और जरूरतमंदों को वितरित किए गए।