- Hindi News
- जनसुनवाई में 20 प्रकरण दर्ज, छात्रों ने किया हंगामा
जनसुनवाई में 20 प्रकरण दर्ज, छात्रों ने किया हंगामा
गंगापुर सिटी - पिछले दिनों कलेक्टर के जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद बुधवार को एक बार फिर एसडीएम मुकेश मीणा ने पंचायत समिति सभागार में जन सुनवाई की। सुनवाई के दौरान 20 प्रकरण दर्ज किए गए। जन सुनवाई के इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित गंगापुर दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। जन सुनवाई के दौरान काफी संख्या में छात्र भी पहुंचे। छात्रों ने बताया कि उन्हें सहायक लोको पायलेट परीक्षा के लिए आवेदन करना है। इसके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट चाहिए। पहले तो सामान्य चिकित्सालय में नियुक्त नेत्र रोग विशेषज्ञ रिपोर्ट ही नहीं बना रहे थे, लेकिन प्रशासनिक दखल के बाद रिपोर्ट पर उन्होंने हस्ताक्षर करना शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप था कि रिपोर्ट पर चिकित्सा अधिकारी की मुहर लगाने की पैसे मांगे जा रहे हैं। इस मुद्दे पर छात्रों ने काफी देर तक हंगामा भी किया।