पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - लालसोट
बुधवार को नगरपालिका कार्यालय में लाल क्लब स्टेडियम कमेटी की बैठक एसडीएम संतोष मीणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पीडब्लूडी महकमे को लाल क्लब स्टेडियम के निर्माण के लिए तीसरी किस्त की राशि पचास लाख रुपए दिए जाने का प्रस्ताव पारित करते हुए पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को पत्र देकर ठेकेदार से जी शिड्यूल के अनुसार काम पूरा करा कर नियमानुसार भुगतान किए जाने की सिफारिश की है।
कमेटी के सदस्य सिराज मोहम्मद, चेयरमैन दिनेश मिश्र ने कहा है कि अभी भी काम बहुत सारे अधूरे है, जिन्हें गंभीरता के साथ पूरे कराकर पीडब्लूडी एक माह में कार्य की पूर्णता करें। इस अवसर पर पचास लाख रुपए की राशि का चेक भी पीडब्लूडी के नाम जारी किया गया। इस मौके पर सुदीप मिश्रा, महेश सोनी, कैलाश साहू सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं एसडीएम संतोष मीणा ने अधिकारियों के साथ बन रहे लाल क्लब स्टेडियम निर्माण का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पीडब्लूडी एईएन व अधिशासी अधिकारी महेशचंद शर्मा को स्टेडियम के काम काम तेज गति से करने के निर्देश दिए तथा नाला निर्माण सहित अनेक कार्य अपूर्ण होने पर चिंता जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.