महिलाओं को शिक्षा के प्रति जाग्रत करें
भास्कर न्यूज - लालसोट
पंचायत समिति के सभागार में ग्राम सचिवों तथा जनप्रतिनिधियों की संयुक्त कार्यशाला का आगाज किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रधान गंगासहाय बैरवा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के उत्पीडऩ को रोकने के लिए संविधान में पर्याप्त अधिकार दिए है। समय-समय पर कानून में परिवर्तन कर उनके अधिकारों की रक्षा करने का काम किया है। सचिव तथा जन प्रतिनिधि गांवों में महिला सभाओं का आयोजन कर कार्यशाला में मिलने वाले अनुभवों को बांटे। बीडीओ नीरू मीणा ने कहा कि महिलाओं को दमन से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने घरेलू हिंसा को रोकने के लिए प्रावधान किए है। महिलाओं का कानून का सही लाभ दिलाने के लिए शिक्षा के प्रति जाग्रत करें। उन्होंने बढ़ते लिंगानुपात पर बोलते हुए कहा कि इस असमानता को रोकने के लिए सामूहिक जन जाग्रति की आवश्यकता है।