29 लाख रुपए पर हुआ समझौता
लालसोट - नगरपालिका की निजी आय के बढ़ाने के लिए पालिका प्रशासन तथा बैंक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिए गए फैसले के बाद रास्ता साफ हो गया। एसबीबीजे बैंक तथा नगरपालिका चेयरमैन दिनेश मिश्र व बैंक किराया मसले को लेकर गठित की गई समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक में लंबित किराए प्रकरण पर सुलटारा हो गया तथा आपसी सहमति के बाद 29 लाख रुपए का भुगतान बैंक द्वारा किराए के रूप में किए जाने की सहमति हो गई। चेयरमैन दिनेश मिश्र ने बताया कि बैठक में बैंक अधिकारियों तथा किराया निस्तारण कमेटी के सदस्यों के बीच अब तक का बकाया किराए के मसलने पर सहमति हो गई है। बकाया किराए के रूप में बैंक 29 लाख रुपए अदा करेगा। उन्होंने बताया कि बैंक को लैटबाथ व दो कमरे तथा लॉकर रूम व स्ट्रांग रूम बना कर देने के बाद बैंक का किराया 51 हजार रुपए प्रति माह हो जाने पर सहमति हुई। शर्तों के मुताबिक काम पूरा कर देने तक बैंक से प्रति माह 25 हजार रुपए किराए के लिए जाएंगे। राशि अदा करने के बाद अदालत में चल रहे प्रकरण को नगरपालिका वापस ले लेगी व अदालत में समझौता पत्र पेश कर देगी। उन्होंने बताया कि 51 हजार के किराए में एटीएम का किराया भी शामिल हैं।
क्चक्चक्च