प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
भास्कर न्यूज. लालसोट
गणतंत्र दिवस पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में 68 प्रतिभाओं का सम्मान होगा। उपखंड मुख्यालय पर 44 व रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर 24 प्रतिभाओ का सम्मान होगा। प्रधानाचार्य कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि उपखंड मुख्यालय पर कार्यक्रम में गोविंदनारायण माली, बीईईओ हंसराज मीणा, व्याख्याता अरविंद शर्मा, लटूरचंद योगी, रामनिवास मीणा, विजय मीना, शिवदयाल सिंह, धारासिंह, बाबूलाल गुप्ता, चिरंजीलाल बैरवा, संतोष मीना लिपिक, संदीप शर्मा सुरेंद्र अवस्थी प्रहलाद मीना, रामखिलाड़ी मीना, जगदीश मीना, अध्यापक, बाबूलाल जैन, भगवान सहाय गुप्ता आरपी, सुनील जैन, गोपाल जांगिड़, मोहन लाल मीना, रामबाबू सैनी, बाबूलाल गुर्जर, चंद्रा खंडेलवाल, विष्णु कुमार सोनी, लाल खां, नारायण सहाय शर्मा, राधेश्याम कूलवाल, गायत्री बड़ाया, अजीत जैन, रामकरण मीना, प्रदीप तिवाड़ी, रवि कुमार सिंह, मनीष मीना, नारायण मीना, हरिराम मीना, रमेश चंद शर्मा, कैलाश मीना, मदन मोहन सोनी, बालमुकंद सैन, रैवड़मल महावर, राजूलाल सैनी, रामकेश मीना, राधेश्याम शर्मा पटवारी को सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह रामगढ़ पचवारा मुख्यालय जगदीश नारायण मीना, शकुरखान, कैलाश प्रसाद मीना, दिनेश बंसल, सीताराम मीना, राजेंद्र शर्मा , जगदीश प्रसाद केदावत, नंदलाल बलाई, उषा चौधरी, दिनेश मिश्र, रतनलाल माली, शंभूदयाल शर्मा, योगराज गौत्तम, विष्णु कुमार सैनी, कृष्णा मौर्य, कैला मीना, ममता मीना, निर्मला, रामवतार मीना, वैद्य उमेश्वर प्रसाद शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, डॉ.सुनील शर्मा, रामकेश गुर्जर, धोली देवी को सम्मानित किया जाएगा।
लालसोट. उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सार्वजनिक समारोह अशोक शर्मा रासीसै स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम में एसडीएम संतोष मीणा प्रात: सवा 9 बजे झंडारोहण करेंगे। इससे पूर्व प्रात: 8 बजे सभी राजकीय एवं गैर राजकीय संस्थान अपने अपने स्तर पर झंडा रोहण करेंगे। प्रात: 7.30 बजे अशोक शर्मा सीनियर सैकण्डरी स्कूल लालसोट के छात्र छात्राओं की जुलूस प्रभात फेरी निकालेंगे। आजाद चौक में चेयरमैन दिनेश मिश्र ध्वजारोहण करेंगे तथा तहसील कार्यालय पर तहसीलदार केसी मीणा झंडारोहण करेंगे। राष्ट्र ध्वज को पुलिस गार्ड सलामी देंगे। पंचायत समिति कार्यालय पर प्रधान गंगासहाय बैरवा व बीडीओ नीरू मीणा राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इसी तरह अन्य सरकारी महकमों व गैर सरकारी महकमों पर भी झंडारोहण होगा।
बांदीकुई. गणतंत्र दिवस पर बांदीकुई में आयोजित होने वाले उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में 17 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
एसडीएम आरएस चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में भामाशाह मोतीराम बैरवा, छात्र सोनू बैरवा, नगर परिषद दौसा के सहायक अगिनशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा, आपदा प्रबंधन दौसा के सहायक अधिकारी अनिल शर्मा, नोडल प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह श्यालावास, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी विमलेश विनोद कटारा, छात्र सीताराम गुर्जर, व्याख्याता बाबूलाल गुर्जर, डाइट प्राध्यापक बी.एल.नापित, शिक्षक कन्हैयालाल रलावता, स्टाफ नर्स शीला, अस्पताल के वरिष्ठ लिपिक रामप्रसाद बैरवा, कृषि उपज मंडी के कनिष्ठ लिपिक खैरातीलाल बैरवा, कोलाना के प्रधानाचार्य कैलाश ठाकुरिया, बिजली निगम हेल्पर गिरधारीलाल सैन, कांस्टेबल राजू खां, पत्रकार मुरलीधर शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
सिकराय. उपखंड स्तर पर रविवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में क्षेत्र की 38 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम चिमनलाल मीणा ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक हरिनारायण मीणा, पटवारी गौरव मीणा, मेल नर्स गणेश शर्मा, वनरक्षक भगवान सिंह
राजपूत, सहायक प्रबंधक एसबीबीजे रोशन मीणा, एबीईईओ मोहनलाल मीणा, कनिष्ठ लिपिक बंशीलाल गुर्जर, शारीरिक शिक्षक सूरजमल मीणा, शिक्षिका लखपति मीणा, शिक्षक जितेंद्र सिंह यादव, सहायक कर्मचारी रामरूपी मीणा, वरिष्ठ लिपिक राधाकिशन मीणा, छात्र नरेश बैरवा, राकेश मीणा, वृक्षपालक हरदयाल क ंड़ेरा, शिक्षक बाबूलाल शर्मा, रामजीलाल कोली, पित्तराम मीणा, सतीश चंद, कैलाशचंद मीणा, भौरीलाल कोली, कनिष्ठ लिपिक सुनील कुमार, मनोहरलाल मीणा, शंभुदयाल वर्मा, सत्यनारायण चतुर्वेदी, विजयसिंह गुर्जर, एबीईईओ राधेश्याम जांगिड़, बीडीओ सोनिया सिंघल, यातायात प्रभारी मानसिंह, कं प्यूटर ऑपरेटर महेंद्र शर्मा, रीडर रामकिशोर मीणा, व्याख्याता राघवेंद्र डागुर, एसआई थाना मेंहदीपुर बालाजी आशाराम, एएसआई मानपुर अभयसिंह, गीजगढ़ अस्पताल प्रभारी डॉ. घनश्याम मीणा, सीयाराम सैनी, गीजगढ़ रिसोर्ट व्यवस्थापक सुरेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।