पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल टीम पहुंची पशुओं का इलाज शुरू

मेडिकल टीम पहुंची पशुओं का इलाज शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. लालसोट
उपखंड के सूरतपुरा, पट्टीकिशोरपुरा गांव में दुधारू पशुओं में महारोग फैल जाने को लेकर सहायक निदेशक की अगुवाई में मेडिकल टीम ने गांव को दौरा कर जायजा लिया तथा पीडि़त जानवरों का उपचार करने के लिए दो डॉक्टरों को तैनात कर दवाएं देने के निर्देश दिए गए। रूप सिंह मीणा ने बताया कि समय पर विभाग की ओर से रोग की रोकथाम के प्रयास नहीं करने से अब तक लाखों रुपए के दूधारु जानवरों की मौत हो चुकी है। इससे किसानों में रोष है। सहायक निदेशक एन.एल.शर्मा ने आश्वस्त करते हुए अधिकारियो को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक निदेशक ने लालसोट चिकित्सालय पर डॉक्टरों की बैठक लेकर समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि प्रभावित गांवों में पशुओं को रोग की रोकथाम के लिए दवाएं दी जा रही हैं।