समिति ने दी सहायता
लालसोट. महात्मा ज्योति बा फुले सेवा समिति के पदाधिकारियों ने तलाव की ढाणी शिवनंदा में अग्निकांड पीडि़त परिवार सुरेश मु़केश सैनी के यहां पहुंच कर पीडि़त को ढांढस बंधाया तथा 51 सौ रुपए की आर्थिक सहायता दी। इस अवसर पर अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, ब्रजमोहन सैनी फडकल्या, जयप्रकाश सैनी, हरकेश सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
जन सहभागिता से ही अपराध पर नियंत्रण संभव
रामगढ़ पचवारा ((लालसोट)). उपखंड के रामगढ़ पचवारा गांव में पुलिस थाने पर सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। थानाधिकारी शिवनारायण यादव ने कहा कि जन सहभागिता से ही
अपराध नियंत्रित किए जा सकते है।
लोग अवांछित गतिविधियों में शामिल लोगों तथा संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस को सूचित करे तथा पुलिस को सहयोग दें किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़ती चोरी की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, जुआ खेलने वाले लोगों व हथकड़ शराब के गौरख धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।