पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र चिकित्सा शिविर में 209 का उपचार

नेत्र चिकित्सा शिविर में 209 का उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालसोट - राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड्स स्थानीय संघ के तत्वावधान में राउप्रावि भैरूवास पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित कर सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में प्रभावी पहल की, जिसको लोगों ने सराहा। इस अवसर पर 209 मरीजों का चिकित्सकों ने सफल उपचार किया। सहायक जिला कमिश्नर शिवशंकर प्रजापति ने बताया कि शिविर में जयपुर से आए नेत्र चिकित्सक अंजू बत्रा सहित अन्य डाक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित की। शिविर में 34 मरीजों का आंखों के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस अवसर पर मरीजों की भीड़ रही। कार्यक्रम के दौरान लल्लूलाल शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रतन लाल सैनी, विमलेश शर्मा सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए।