पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में पहले ही दिन उठाए ९ मुद्दे

विधानसभा में पहले ही दिन उठाए ९ मुद्दे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली - विधायक राजेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही फायरिंग व सड़कों की दुर्दशा को लेकर अतारांकित प्रश्न के माध्यम से ९ मुद्दे उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है। विधायक यादव ने एक माह में कोटपूतली क्षेत्र में हुई फायरिंग की चार घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार से जवाब मांगा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। इसके अलावा क्षेत्र में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को हो रही असुविधा, राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी, सरकारी अस्पतालों में चिकित्साकर्मियों की कमी, बिजली निगम जेईएन के स्वीकृत ६ में ३ पद रिक्त होने, पावटा-नारेहड़ा व चोटिया-देवता मार्ग के पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने व अवैध बजरी खनन व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के बारे में सरकार से जवाब मांगा है।