नारेहड़ा में डॉक्टर भिड़े
भास्कर न्यूज - कोटपूतली
नारेहड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को दो डॉक्टरों के बीच हाथापाई व गाली गलौच का मामला सामने आया है। दोनों डॉक्टरों ने थाने में घटना के संबंध में परिवाद दर्ज कराए हैं।
पुलिस के अनुसार अस्पताल में डॉ. भृर्तहरि तैनात है। आए दिन उनकी शिकायत मरीजों ने केन्द्र अधीक्षक डॉ.एन.एस.कांवत से करने पर दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, मगर उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया।
ग्रामीणों का आरोप है कि डॉ.भृर्तहरि अस्पताल में नशे में आते हैं और मरीजों के साथ दुव्र्यवहार करते हैं। डॉ.भृर्तहरि ने बुधवार को केंद्र अधीक्षक डॉ.कांत के साथ हाथापाई करते हुए उपस्थिति रजिस्टर फाड़ दिया। मौके पर मौजूद मरीजों ने डॉ. भृर्तहरि व केंद्र अधीक्षक को अलग किया। केन्द्र अधीक्षक डॉ.कावत व डॉ.भृर्तहरि ने थाने में एक-दूसरे पर मारपीट व गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए परस्पर मामले दर्ज कराए हैं।
॥दोनों डॉक्टरों के परिवादों को जांच में रखा है। केन्द्र अधीक्षक डॉ.कावत का कहना है कि आरोपी डॉक्टर की आए दिन मरीजों को नहीं देखने व उनसे दुव्र्यवहार की शिकायत मिलने पर उन्हें कई बार नोटिस दिए गए, मगर उनमें कोई सुधार नहीं आया। बुधवार को उन्होंने मेरे साथ हाथापाई की।
अवतार सिंह, ड्यूटी ऑफिसर