पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00 12 लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार742 कार्टन में हरियाणा से उदयपुर ले जाई जा रही थीभास्कर न्यूज !

00 12 लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार742 कार्टन में हरियाणा से उदयपुर ले जाई जा रही थीभास्कर न्यूज -!- चंदवाजीपुलिस ने हरियाणा से उदयपुर ले जाई जा रही लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त करते हुए...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बाइक, तीन घायल
रामपुरा-डाबड़ी - जयपुर चौमू रोड पर खातियों की ढाणी के पास शुक्रवार को अनियंत्रित होकर एक बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। एंबुलेंस 108 के धर्मेंद्र जाट ने बताया कि फागी हाल राजावास निवासी रामकिशोर, समपाल व देवकरण बंजारा बाइक से चौमू से जयपुर की तरफ जा रहे थे कि अचानक बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें तीनों जख्मी हो गए। उन्हें एंबुलेंस से निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
वाहन की टक्कर से
अज्ञात व्यक्ति की मौत
कालाडेरा - कस्बे के रीको क्षेत्र में गुरुवार रात्रि को एक वाहन की
टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रीको में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।
शाकुंभरी की पहाडिय़ों में मिला गुमशुदा का शव
अजीतगढ़ - ग्राम पीथलपुर निवासी किशोर प्रजापत 21 जनवरी को ससुराल धानोता में शादी
समारोह में शरीक होने के लिए कह कर निकला था, मगर वहां नहीं पहुंचा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी
रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को युवक का शव शाकंभरी ((थाना रानोली-सीकर))की पहाडिय़ों में संदिग्धावस्था में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया युवक का गला घोंट कर मारा गया प्रतीत होता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोहरे के चलते वाहन भिड़े,
तीन जने जख्मी
हिरनोदा - कोहरे के कारण दो स्थानों पर भिड़े वाहनों में तीन जने जख्मी हो गए। पहली घटना भंदे बालाजी रोड पर शुक्रवार सुबह हुई। गोविंदपुरा निवासी नरेंद्र शर्मा व अंकित बाइक से जयपुर जा रहे थे कि कोहरे के कारण डिवाइडर दिखाई नहीं देने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई जिससे दोनों जख्मी हो गए।
अमरसर - चौमू-अजीतगढ़ स्टेट हाइवे पर सुबह घने कोहरे के चलते दो वाहन भिड़ गए जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों ने घायल को चौमू के निजी अस्पताल में पहुंचाया। कैलाश जांगिड़ ने बताया कि सुबह घने
कोहरे के चलते स्टेट हाइवे पर काल्चयां के समीप अजीतगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले आई।
राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार
फागी - पुलिस ने शुक्रवार को राजकार्य में बाधा डालने व कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ग्राम पीपला के बिजली ग्रिड सबस्टेशन कार्यालय पर गत 29 अप्रैल 2013 को बिजली कर्मी भीम सिंह के साथ मारपीट करने व राजकार्य में बाधा डालने के मामले में कार्रवाई करते हुए बड़ हाली निवासी राजराम गुर्जर, रामफूल गुर्जर को गिरफ्तार किया।