पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपड़े चोरी करते मां बेटी को व्यापारियों ने पकड़ा

कपड़े चोरी करते मां-बेटी को व्यापारियों ने पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटपूतली
कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी में रेडीमेड व कपड़ा व्यापारियों ने शुक्रवार शाम दुकानों से कपड़ा चोरी कर ले जाते हुए मां-बेटी को चुराए माल सहित पकड़कर व्यापारियों ने पुलिस को सौंप दिया।
व्यापारियों ने बताया कि सुभाष क्लॉथ स्टोर व नेहरू बाजार के राहुल गारमेंट्स से कपड़े खरीदने के बहाने आई मां-बेटी ने कुछ नए कपड़े चुराकर अपने कपड़ों में रख लिए जिसे व्यापारी ने
देख लिया। शोर सुनकर पड़ोसी व्यापारी भी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर मां-बेटी से एक प्लास्टिक की थैली से
एक साड़ी, एक शॉल, एक पेंट बरामद कर ली। थाने में उनके पास से एक टॉपर और बरामद हुआ जो राहुल गारमेंट्स से चुरा गया था। व्यापारी रमेश बाबा, दलीप मित्तल, प्रदीप बंसल, रामप्रताप सैनी, सी.एम.टेलर, सांवर मल चौकड़ायत, रामरतन सैनी आदि थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूने मकान में चोरी
रामपुरा-डाबड़ी - कस्बे के लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास गुरुवार रात एक सू ने मकान से चोर माल चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार गुलाबचंद जाखोटिया मकान बंद कर हैदराबाद गए हुए थे। रात्रि को चोरों ने ताले तोड़कर, जेवर, नकदी आदि सामान चुरा ले गए। शुक्रवार
सुबह लोगों ने मकान का ताला टूटा देकर पुलिस व मकान मालिक की बेटी को सूचना दी। चौमू थाने के एएसआई हरलाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। पीडि़त परिवार की बिमला देवी ने बताया कि चोर अलमारियां तोड़कर महंगी साडियां, जेवर, चांदी के बर्तन व नकदी चुराकर ले गए।
मंडाभीमसिंह - ग्राम पंचायत भादवा में गुरुवार रात गोलाबाजार व मिश्रों के मोहल्ले में चोरों ने दो सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन जाग हो जाने के कारण वे भाग गए। सूचना पर रेनवाल थाना प्रभारी ने मौका मुआयना किया।
खेतों से 106 नोजल पार
आंतेला - जयसिंहपुरा क्षेत्र में खरबूजी से रघुनाथपुरा की तरफ जाने वाले मार्ग के खेतों से गुरुवार रात चोरों ने खेतों से 106 नोजल चुरा लिए। पीडि़त दिलीप सिंह , पप्पू गुर्जर, भगवान सहाय गुर्जर, भम्भू गुर्जर, रोहिताश गुर्जर, बनवारी, धूड़ाराम ने विराटनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरकारी आवास में चोरी
अजीतगढ़ - बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय में कंपाउंडर आवास के कमरे का गुरुवार रात चोर ताला तोड़कर नकदी आदि सामान चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार चिकित्सालय के कंपाउंडर मूलसिंह गुरुवार रात ड्यूटी पर थे। पीछे से उनके आवास का ताला तोड़ कर चोर करीब 11 हजार नकद सहित सामान ले गए। ड्यूटी के बाद कमरे पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
बिजली का स्टार्टर गायब
फुलेरा - थाने में गुरुवार देर शाम चोरी के दो मामले दर्ज हुए। पुलिस ने बताया कि बिचून निवासी हजारीलाल मीणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जनवरी की रात उसके कुएं से बिजली का स्टार्टर व केबल चोरी हो गए। इसी प्रकार देवीदयाल दास ने भी टयूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी होने का मामला दर्ज कराया।