एसडीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
चौमू. एसडीएम अशोक कुमार ने शनिवार को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरोहितों का चौक में पीटी प्रदर्शन का जायजा लिया।
समारोह का फाइनल पूर्वाभ्यास
अजीतगढ़़. ग्राम पंचायत व सामाजिक सद्भावना विकास मंच अजीतगढ के तत्वावधान में खेल मैदान पर 65वें सामूहिक गणतंत्र दिवस समारोह 2014 का पूर्वाभ्यास हुआ। समारोह संयोजक जगमालसिंह यादव नायब तहसीलदार ने फाइनल पूर्वाभ्यास का जायजा लिया। कस्बे की समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। शारीरिक शिक्षक रामेश्वर लाल, शारीरिक शिक्षिका माया मीणा के निर्देशन मे मार्च फास्ट की तैयारियां करवाई गई है।
समग्र विकास समिति ने बांटे फ्लैग
रायसर. समग्र विकास समिति ने ६५वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रायसर क्षेत्र में तिरंगे के ३०० फ्लेग वितरित कराए। समग्र विकास समिति के अध्यक्ष राकेश मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रतिक स्वरूप ६५वें गणतंत्र के पावन उपलक्ष्य में नागरिकों, राजकीय कार्यालयों एवं सभी विद्यालयों में लगाने के लिए समिति की ओर से ३०० तिरंगे फ्लेग वितरित कराए गए हैं।