पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00विधवा महिला के साथ मारपीट

00विधवा महिला के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला से मारपीट
बूज/मानोता - पुलिस थाना कानोता में ग्रीन पार्क कॉलोनी आगरा रोड निवासी रीता माथुर ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
फुलेरा - हिरनोदा निवासी एक जने ने मामला दर्ज कराया कि उसकी पुत्री से कुलदीप मीणा ने छेड़छाड़ की व विरोध करने पर मारपीट की।
हत्या का आरोपी रिमांड पर
चाकसू - थाना पुलिस ने इलाके के थली गांव के निकट एक कुएं में शव मिलने के मामले में जांच करते हुए थली निवासी बनवारी पुत्र बाबूलाल रैगर ((21)) को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को रिमांड पर भेज दिया।
कन्या भ्रूण मिला
प्रागपुरा - भतीना का कुआ वाली में रविवार को सतवीर सिंह यादव पुत्र दानाराम के खेत में करीब 5 माह का एक कन्या भ्रूण मिला।
पिस्तौल दिखाकर लूटा
जमवारामगढ़ - बासना के घाटा बारा गांव में शिव हनुमान मंदिर से पांच अज्ञात नकबजन युवाओं ने रविवार रात को बाबा को पिस्तौल दिखाकर 51500 रुपए लूट लिए।
अवैध शराब बेचते पकड़ा
चंदवाजी - अचरोल कस्बे में हाइवे के होटल-ढाबों पर रविवार को आबकारी विभाग सर्किल चौमू ने अवैध शराब बेचते हुए रामकरण निवासी नया बास तथा उगम सिंह निवासी मालनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
दूदू - कस्बे में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूखा दिवस होने के बावजूद शराब के ठेकों पर धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी, जबकि कस्बे में ही आबकारी सर्किल ऑफिसर तथा आबकारी थाना भी है।
बंजारों की ढाणी में लगी आग
हस्तेड़ा - पुजारियों की कोठी के पास बंजारों की ढाणी में रविवार करीब 3 बजे लादूराम बंजारा के छप्परों में आग से हजारों का चारा व पूले सहित अन्य समान राख हो गया।
पंचायत ने खुलवाया रास्ता
हस्तेड़ा - ग्राम पंचायत आलीसर की ढाणी कुमावतान में राजकीय प्राथमिक स्कूल से ढाणी खेजड़ा वाली की ओर जा रहे आम रास्ते को कुछ लोगों ने तार बाउंड्री कर व छडिय़ां आदि डालकर बंद कर दिया गया था।
तीन माह से जारी धरना समाप्त
जालसू - ग्राम बरना में मंदिर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर करीब तीन माह से जारी धरना सोमवार को समाप्त कर दिया गया।
विधानसभा के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
विराटनगर - एसडीएम संजय कुमार शर्मा ने शैक्षणिक संस्थानों के नोडल अधिकारियों से चर्चा कर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनावों को देखते हुए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए हैं। लिपिक भागीरथमल शर्मा ने बताया कि बाबा नारायणदास महाविद्यालय विराटनगर के हरपाल सिंह, राजस्थान महाविद्यालय पावटा के रामसिंह यादव, डॉ. शंकरदयाल शर्मा महाविद्यालय पावटा के बलवीर यादव, नवरंग महाविद्यालय मैड़ के जयराम जाट एवं सेवा महाविद्यालय विराटनगर के इंद्राज गुर्जर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्त कर्मचारियों की मंगलवार को 11 बजे उपखंड कार्यालय में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।
बाण्या वाली ढाणी में नोजल चोरी
इटावा भोपजी - ग्राम निवाणा की बाण्यावाली ढाणी के किसान सीताराम, भग्गुराम कनीनवाल के खेत से रविवार रात को चोर खेत में लगे 12 नोजल चुरा ले गए।



 रूरल क्राइम इन ब्रीफ