संस्कारित शिक्षा जरूरी : पूनिया
भास्कर न्यूज - कोटपूतली
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने बालिका शिक्षा पर जोर देते कहा कि संस्कारित शिक्षा जरूरी है। पूनिया रविवार को हंस सीनियर सैकण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि थे। पूनिया ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर कड़ी मेहनत करने को कहा।
अध्यक्षता करते रेवासापीठ के पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने कहा कि बालकों को घर में जैसा वातावरण मिलता है बालक उसी के अनुरूप आचरण करते है। निदेशक अशोक कुमार बंसल ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। शैक्षिक निदेशक एस.एन.मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य कुसुम दत्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निदेशक आशीष बंसल,उमेश बंसल, प्रशांत व पंकज बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। बालिका केन्द्रिका यादव व आशीष मिश्रा ने संचालन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में भाजपा देहात अध्यक्ष बनवारी यादव, सुरेश मोठूका, कैलाश पंसारी,मैथली शरण, रमेश बंसल, विनोद कुमार व जयराम आदि मौजूद थे।