पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबगरू. ग्राम ढाणीराजपुरा में सोमवार रात्रि में अपने माता-पिता के आपसी झगड़े से परेशान होकर एक 17 वर्षीय बेटी ने घर के पास कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ढाणीराजपुरा गांव निवासी किरण (17) पुत्री किशनलाल बलाई अपने माता-पिता में आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान थी।
सोमवार देर शाम को भी उसके माता-पिता में आपस में झगड़ा हुआ। इससे परेशान होकर किशोरी ने घर के पास के कुएं में छलांग लगा कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रात्रि करीब 2 बजे मृतका का शव कुएं से बाहर निकाला।
ट्रेन से युवक गिरा, गंभीर घायल
क्षेत्र के भट्टों की गली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह भट्टों की गली आमेर निवासी सत्यनारायण राव (25) पुत्र गणेश मंगलवार सुबह चूरू से जयपुर जाने वाली ट्रेन में नौकरी पर जाने के लिए चढ़ते समय गिर गया, जिससे उसका हाथ कटने पर गंभीर घायल हो गया। राव को एसएमएस में भर्ती किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.