मंच से सम्मान करने से बढ़ता है हौसला
शाहपुरा - देवन की श्री गणेशम सीनियर सेकंडरी स्कूल में डीएसपी जीवनराम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य एवं निदेशक बाबूलाल गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जलदाय विभाग के एईएन विशाल सक्सेना, मनोहरपुर थानाप्रभारी निहालसिंह, सरपंच भगवानदास रूंडला,डीके सोनी थे। डीएसपी विश्नोई ने कहा कि प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से सम्मानित करने से होसला बढ़ता है। ओर विद्यालय ने कम समय में ही शिक्षा के क्षेत्र के नाम रोशन किया है। एईएन सक्सेना ने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने रहते चाहिए। इस दौरान विद्यालय की कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।निदेशक बाबूलाल गढ़वाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राकेश चौधरी,रामावतार चौधरी,ओमप्रकाश शर्मा सहित कई लोग
मौजूद थे।
अभिनंदन समारोह करने का निर्णय
शाहपुरा/मनोहरपुर - मनोहरपुर कस्बे की ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के लोगो की बैठक हुई। इसमें त्रिवेणीधाम के रामलीला मैदान में तरुण विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान में 2 फरवरी को नवनिर्वाचित विप्र विधायकों का अभिनंदन समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया। समारोह को लेकर विप्र समाज के लोगों कई गांवों का दौरा कर समारोह में शिरकत करने की अपील की गई। एडवोकेट पवन शर्मा ने बताया कि समारोह में मंत्री अरुण चतुर्वेदी, भंवरलाल शर्मा, घनश्याम तिवाडी, गोपाल जोशी, सूर्यकांता व्यास, राजकुमार रिणवा, विट्ठल शंकर अवस्थी, अशोक डोगरा, सुरेंद्र पारीक, डॉ.राजकुमार शर्मा, रामलाल शर्मा, शंकरसिंह राजपुरोहित, शंकरलाल शर्मा, विद्याशंकर नंदवाना, रतन जलधारी आदि विधायकों का अभिनंदन किया जाएगा।