छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन 30 को
कोटपूतली - राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में 30 जनवरी को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन होगा।
छात्र संघ परामर्शदात्री संयोजक डॉ. आरपी गुर्जर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पंचायती राज्य मंत्री गुलाब चंद कटारिया व अध्यक्षता विराटनगर विधायक फूलचंद भिंडा करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल
यादव होंगे।