वसूली करते पांच गिरफ्तार
कोटपूतली - पुलिस ने हाइवे पर ट्रक को रोककर उससे चौथ वसूली के आरोप में ग्राम मौला हेड़ा निवासी विक्की उर्फ विक्रम गुर्जर, सूबेसिंह गुर्जर, लालाराम गुर्जर, महेश गुर्जर व देशराज गुर्जर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फाल्ट से उपकरण फुंके
बगरू - महलां गांव के रैगर मोहल्ला में मंगलवार सुबह 10 बजे ट्रांसफार्मर में अचानक फाल्ट आ जाने से बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए तथा कई घरों में उपकरण फुंक गए। करंट से एक बकरी मर गई। लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शॉर्ट सर्किट से कार जली
चंदवाजी - तालामोड़ के निकट दिल्ली हाइवे पर सोमवार रात कार जल उठी। जयपुर के समुंद्र सिंह व शाहपुरा के इस्लाम खान ने कार से कूदकर जान बचाई।