- Hindi News
- 00विज्ञापनदाता.कौमी एकता के लिए सरदार खान चौहान सम्मानित फोटो
00विज्ञापनदाता.कौमी एकता के लिए सरदार खान चौहान सम्मानित- फोटो
सरदार खान चौहान सम्मानित
मनोहरपुर - कस्बे के तोपचीवाड़ा मोहल्ले निवासी मुस्लिम कायमखानी समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सरदार खान चौहान को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उपखण्ड स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में कौमी एकता एवं हिन्दू मुस्लिम सौहार्द के लिए भाईचारा कायम करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विधायक राव राजेंद्र सिंह, एसडीएम अरविंद कुमार सेंगवा, डीएसपी जीवनराम विश्नोई, विकास अधिकारी पिंकी शर्मा, तहसीलदार मनीष फौजदार, कल्याणसिंह राउमावि के प्रधानाचार्य रामलाल शर्मा सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। जिससे कस्बे में हर्ष व्याप्त हैं। खान ने बताया कि भाईचारे एव अमन चैन से रहने से ही राष्ट्र का विकास होगा।
समाज सेवा से बढ़कर सेवा नहीं
बाघावास - कस्बे के राउमावि में 26 जनवरी को प्रधानाचार्य दलवीर सिंह की अध्यक्षता में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश बायला ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। इसलिए हर मानव को निस्वार्थ भावना से समाज सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में भामाशाह बायला सहित पंसस रामप्रकाश यादव, पूर्व सरपंच भैरू प्रसाद यादव, जगदीश पचवानिया, बोदूराम करीरा, एसपी खरकडिय़ा, लक्ष्मण काकोडिय़ा, शिक्षाविद् शिवदयाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों का विद्यालय विकास समिति द्वारा माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रेमसिंह, शिव प्रकाश यादव, रणधीर मीणा, विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, अलीशेर खां पठान, हनुमान सिंह नाथावत, प्रभुदयाल शास्त्री, महेंद्र सिंह शेखावत, संतोष यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
ब्रेनहंट से मानसिक विकास
बिचून - कस्बे के ज्ञानधारा उच्च प्राथमिक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को दैनिक भास्कर की ब्रेनहंट द्वितीय प्रतियोगिता की पुस्तकें बांटी गई। संस्था निदेशक बद्रीनारायण गुर्जर ने कहा कि ब्रेनहंट से विद्यार्थियों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने भास्कर की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व एसएमडी टीम के सदस्य मौजूद थे।
छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
किशनगढ़-रेनवाल - शहर की मदर टेरेसा महिला कालेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न राजस्थानी, हिन्दी, पंजाबी गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खीवा राम सेपट थे। अध्यक्षता सुखदेव प्रसाद ऐचरा ने की। कार्यक्रम के शुरूआत में अतिथियों ने मां सरस्वती की फोटो के सामने दीप प्रज्वलन किया। निदेशक रामेश्वर प्रसाद ऐचरा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सीमा स्वामी व संजू कुमावत, प्रीति जांगिड़ व रजनी सोनी, ज्योति कुमावत व गिरिजा पारीक ने गानों पर नृत्य कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी। मोहनलाल , कैलाश घटाला, बनवारी ताखर, मुरलीधर, राजेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विनोद वर्मा, राकेश कुमावत, पोखर आदि मौजूद थे।
मतदान के बारे में बताया
विराटनगर - कस्बे के सेवा महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन मंगलवार को निदेशक वीरेंद्र सूद की अध्यक्षता में शिविरार्थियों को मतदान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सूद ने कहा कि मतदान करने से ही अच्छे लोकतंत्र का निर्माण होता है। हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए व आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिये जागरूक करना चाहिए। शिविर प्रभारी धन्नालाल ने भी मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की।
सार समाचार