- Hindi News
- 00संदिग्धावस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी
00संदिग्धावस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी
शाहपुरा - ग्राम पीपलोद की रेड़ा की ढाणी में ट्रांसफार्मर के पास मंगलवार शाम को युवक की लाश मिली। पुलिस ने बताया कि मृतक शिनाख्त खोरी के शिवपाल गुर्जर ((18)) के रूप में हुई है। उसका दाहिना हाथ करंट से झुलसा हुआ तथा ट्रांसफार्मर का तार टूटा हुआ मिला। पास ही पेचकस मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए कस्बे के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।