पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेनवाल में नहीं हुआ नई ट्रेन का ठहराव

रेनवाल में नहीं हुआ नई ट्रेन का ठहराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - किशनगढ़-रेनवाल
दिल्ली से अजमेर वाया रींगस, रेनवाल, फुलेरा होती हुई बुधवार से एक्सप्रेस गाड़ी शुरू हुई, लेकिन उसका भी रेनवाल में ठहराव नहीं किया गया है। अब तक इस रूट में पांच एक्सप्रेस गाडिय़ां चल रही हैं, लेकिन लोगों की तीन वर्ष से लगातार मांग के बाद भी अब तक किसी एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव नहीं किया गया है।
एक्सप्रेस गाडिय़ों के रेनवाल में ठहराव नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। 40 हजार से अधिक आबादी वाला रेनवाल जयपुर,
सीकर व नागौर जिले के सीमा पर बसा होने के कारण आसपास के
चार दर्जन से अधिक लोग रेनवाल होकर सफर करते हैं, लेकिन रेलवे लगातार रेनवाल स्टेशन की उपेक्षा कर रहा है।
आजादी के पूर्व मीटर गेज लाईन पर चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी का रेनवाल में ठहराव था, लेकिन तीन वर्ष पूर्व ब्रॉडगेज लाईन बनने के बाद एक्सप्रेस गाडिय़ों का यहां ठहराव नहीं किया गया है।
यहां के लोगों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यहां के जागरूक लोग सांसद लालचंद कटारिया, रेल मंत्री व रेल अधिकारियों के लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन किसी ने रेनवाल स्टेशन की अब तक सुध नहीं ली है। इससे रेनवाल सहित क्षेत्र के लोगों में रेलवे व जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन व रेलवे के अधिकारियों को इस बारे में मांग की गई, मगर सुनवाई नहीं हुई।
वर्तमान में इस रूट पर उदयपुर से नई दिल्ली, बांद्रा से नई दिल्ली, चंडीगढ़ से मुंबई, अजमेर से निजामुदीन व दिल्ली से अजमेर एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं।