- Hindi News
- कोई नहीं जानता, साहब कब आते हैं और कब जाते हैं?
कोई नहीं जानता, साहब कब आते हैं और कब जाते हैं?
कोटपूतली - अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय समय में क्षेत्र की जनता को कितना समय दे पा रहे हैं यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है, जबकि सरकार के आदेश हैं कि अधिकारी कार्यालय छोडऩे से पहले कार्यालय के बाहर लगे बोर्ड पर अंकित करें कि वो कहां जा रहे हैं और कब तक लौटेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े।
बुधवार को एसडीएम करतार सिंह ने प्रात: 9:30 से 12 के बीच 10 सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पर पाया कि इन विभागों में 6 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित थे। इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ जहां अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं, वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। एसडीएम करतार सिंह ने बताया कि पावटा के पशु चिकित्सालय में डॉ.सत्यवीर सिंह चौहान, रघुनाथपुरा की पीएचसी में डॉ..नोश्मबा एजाज, भौनावास की पीएचसी में डॉ.अजय गुप्ता, वीरेश माथुर व मुकेश शर्मा तथा पंचायतीराज विभाग के अधीन कुनेड़ पंचायत के सचिव अनुपस्थित पाए गए।