पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली हाइवे पर टूटेंगे निर्माण

दिल्ली हाइवे पर टूटेंगे निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली - जयपुर दिल्ली हाइवे में अवाप्त भूमि पर बनी संरचनाओं को तोडऩे के लिए यहां के भूमि अवाप्ति अधिकारी ने 6 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद संरचनाओं को विशेष अभियान चलाकर पुलिस प्रशासन की सहायता से ध्वस्त किया जाएगा।
एडीएम भूमि अवाप्ति
अधिकारी सेवाराम स्वामी ने बताया कि हाइवे में अवाप्तशुदा भूमि पर बनी संरचनाओं से हाइवे का
निर्माण काफी समय से अटका है। स्वामी ने भूमि के खातेदारों से अपील की है कि वें अवाप्तशुदा भूमि पर बनी संरचनाओं को 6 फरवरी से पूर्व हटा लें
अन्यथा नियत तिथि के बाद ध्वस्त कर दिया जाएगा।
कई दुकानें टूटने का खतरा
मनोहरपुर - हाइवे के आसपास की भूमि और अवाप्त होने से हाइवे पर बनी दुकानें फिर से टूट सकती हैं। पीसीईपीएल के जवाहर शर्मा ने बताया कि मनोहरपुर टोल प्लाजा लखेर के आसपास स्थापित होगा। इसके लिए जमीन अवाप्त होगी और मनोहरपुर बस स्टैंड पर पुलिया के पास सर्विस रोड के आसपास भी भूमि अवाप्त की जाएगी। दिल्ली से जयपुर की साइड के दुकानदारों ने बताया कि सर्विस रोड के पास और भूमि अवाप्त होने से रोजगार छिन जाएगा।