पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनाना अस्पताल में चिकित्सकों की कमी शीघ्र होगी दूर

जनाना अस्पताल में चिकित्सकों की कमी शीघ्र होगी दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली - विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने जयपुर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से भेंट कर यहां के राजकीय सरदार जनाना अस्पताल में लंबे अरसे से रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद भरने व अस्पताल को पूर्णतया मात्र महिला चिकित्सालय का दर्जा देने की मांग की है। इस पर सीएम ने शीघ्र कार्रवाई कर रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि कस्बे के बीचों बीच स्थित उक्त जनाना अस्पताल में चिकित्सकों की कमी लंबे अरसे से चल रही है। जबकि अस्पताल का भवन पूर्ण सुविधाओं व महिला चिकित्सालय के मापदंड पूरे करता है। उक्त अस्पताल की अनुपयोगिता के चलते यहां के बीडीएम अस्पताल पर मरीजों का भारी दबाव रहता है। यादव ने कि इससे अस्पताल में बढ़ते मरीजों के दबाव को कम किया जा सकता है।