पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर

युवक को चाकू मारा, हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर - थाना इलाके के इंदिरा कॉलोनी निवासी एक युवक ने बुधवार को दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पेट में चाकू घोंपकर मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से उसे इलाज के लिए जयपुर भेजा गया है। शांति व्यवस्था के लिए इंदिरा कॉलोनी व लुहार मंडी में सिपाही तैनात कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
डीएसपी जीवनराम विश्नोई ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी राजेन्द्र बुनकर ने मामला दर्ज कराया कि वह सारवान मोहल्ले में ज$फफार की मीट की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दुकान पर आए दो युवकों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिसे घायल अवस्था में मनोहरपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कस्बा निवासी इमरान, अहसान, जफ्फार, शाहरुख व विनय मुद्गल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
दहेज प्रताडऩा का आरोप
तूंगा - पुलिस में मंगलवार देर शाम को एक विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज व ताने मारने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी श्रीराम चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के रोजवाड़ी गांव निवासी एक विवाहिता ने पिता के साथ आकर थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसका विवाह एक साल पहले 30 जनवरी 2013 को चाकसू तहसील के महादेवपुरा गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल
पक्ष के लोग उसे दहेज कम लाने के ताने देते व उसके साथ मारपीट भी करते थे। पीडि़ता ने पति उमाशंकर, ससुर, सास व ननद के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज
कराया है। साथ ही दर्ज रिर्पोट में विवाहिता ने पति के दोस्त रितेश व ओमप्रकाश के खिलाफ भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
दो सौ लीटर वॉश नष्ट, तीन धरे गए
फुलेरा - आबकारी थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार किया तथा 2 सौ लीटर वॉश नष्ट की गई। सांसियों की ढाणी बोबास से बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हथकढ़ शराब बेचते हुए कानाराम हरिजन व मन्ना लाल मालावत निवासी बोबास को गिरफ्तार किया है। बोबास के चंदपुरा रोड पर जमीन में गढ़ी 200 लीटर वॉश को नष्ट किया गया। इसके अलावा अन्य एक कार्रवाई में टीम ने कस्बे के इंद्रा बाजार में बिना लाइसेंस के अंग्रेजी शराब बेचते बिहारी लाल निवासी फुलेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की तीन बोतल बरामद की गई।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कालाडेरा/हस्तेड़ा/गोविंदगढ़ - ग्राम सांदरसर में मंगलवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए लड़ाई-झगड़े तथा हवाई फायरिंग के मामले में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गोविंदगढ़ थाने से पुलिस की गठित चार टीमें अलग-अलग स्थानों के लिए रवाना की गई है।
थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि ग्राम सांदरसर में मंगलवार को एक परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। उसके बाद एक पक्ष की ओर से कुछ बाहरी लोगों ने आकर हवा में पांच राउंड के फायर कर किए थे। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद
पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के
लिए चार टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी नंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भिजवाया है।