पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालोर महोत्सव में अपनों को बढ़ेगा मान

जालोर महोत्सव में अपनों को बढ़ेगा मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महोत्सव में पुरानी नई कलाकृतियों के साथ ओल्ड कलेक्शन व साहित्यिक रचनाओं का होगा प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - जालोर
जालोर महोत्सव को यादगार बनानें के लिए इस बार महोत्सव में जिलेभर से स्थानीय शिल्पकारों व साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति अपने नजदीकी क्षेत्रीय समन्वयक को सूचना देकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। स्थानीय शिल्पकला को प्रोत्साहित करने एवं साहित्यकारों का मान बढ़ाने के उद्देश्य से महोत्सव समिति का सराहनीय प्रयास है,इसके लिए आमजन को आगे बढ़कर उद्देश्य को सार्थक करना होगा। इसके अलावा 14फरवरी को आयोजित होने वाली 175 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला के लिए समिति ने आमजन से थीम वर्ड आमंत्रित किया है,इसके लिए एक वाक्य में 27जनवरी तक मय नाम पता व मोबाइल नंबर के आप अपनी एंट्री भेज सकते हैं। चयनित कोट्स के विजेता को समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।