- Hindi News
- स्वामी रामानंदाचार्य जयंती आज, भजन संध्या होगी
स्वामी रामानंदाचार्य जयंती आज, भजन संध्या होगी
जालोर. वैष्णव बैरागी चतु: संप्रदाय समाज के आद्य गुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की 714 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार 23 जनवरी की रात भजन संध्या का आयोजन होगा। समाज के मीठालाल वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर सेवंतरी महंत लक्ष्मणदास महाराज तथा घाणा महंत मुनिजी महाराज के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भजन संध्या में ललित बैरागी एंड पार्टी के साथ सोमनाथ योगी रानीवाड़ा व मास्टर उमेश शर्मा के साथ बाल कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
क्चक्चक्च