सात माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
चितलवाना. पुलिस थाना रानीवाड़ा से आबकारी अधिनियम के तहत वांछित आरोपी जो पिछले सात महीनों से फरार चल रहा था,जिसे चितलवाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चितलवाना पुलिस थानाधिकारी रामवीर जाखड़ ने बताया रानीवाड़ा पुलिस थाना से आबकारी अधिनियम के तहत लगभग सात माह से फरार चल रहा स्थायी वारंटी चेतनराम लोहार निवासी हालीवाव को चितलवाना पुलिस की टीम ने उसके घर से सोमवार सुबह गिरफ्तार कर रानीवाड़ा पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया।