पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्बे में सड़क पर जगह जगह फैला गंदा पानी

कस्बे में सड़क पर जगह-जगह फैला गंदा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सायला
उपखंड मुख्यालय पर पुराने बस स्टैंड के पास ओटवाला रोड पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से वाहन चालकों तथा व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे में इन दिनों ग्रेफ की ओर से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसको को लेकर सड़क सीमा में आने वाले भवन मालिकों ने अपने वहां निर्माण तोड़ दिए थे। इससे ग्राम पंचायत की ओर से गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी जगह जगह से टूट गई। इधर, ग्रेफ की ओर से ओटवाला रोड पर नालियों के ऊपर ही सड़क बना दी, जिससे यहां गंदा पानी फैल रहा है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से चारों ओर पानी फैल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।




॥ सड़क पर नालियों को गंदा पानी जमा होने से दिन भर हम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

-थानाराम घांची, व्यापारी, सायला

॥दुकान के सामने जमा कीचड़ वाहनों के के गुजरने के दौरान उछलकर प्रतिष्ठान में गिर जाता है। इससे व्यापार करना भी मुश्किल हो रहा है।

-पदमाराम, घांची, व्यापारी

॥मौके पर जाकर स्थिति देखने के बाद गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

-अजयपाल चौहान, ग्राम सेवक सायला