पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सार समाचारररर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोस्वामी व देवासी भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष बने
भीनमाल. भाजयुमो ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष पद पर राउता निवासी सोहनपुरी गोस्वामी व बागोड़ा निवासी मेसाराम देवासी और मंत्री पद पर हापू की ढाणी निवासी गणपतगिरी गोस्वामी को मनोनीत किया गया। मंडल महामंत्री रेवाराम सैन ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक पूराराम चौधरी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़ की अनुशंसा पर आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तीनों का मनोनयन किया गया।
स्मरण प्रमाण-पत्र का वितरण
डूंगरी. कस्बे के राउमावि में आयोजित 58 वीं कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के स्मरण प्रमाण पत्र स्कूल में वितरित किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य बीएल मीणा ने बताया कि 58 वीं कबड्डी प्रतियोगिता में संभागी स्कूलों के खिलाड़ी स्मरण प्रमाणपत्र स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।