- Hindi News
- बकस्थली माता व नागेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
बकस्थली माता व नागेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
भास्कर न्यूज - जालोर
शहर के शिववाड़ी में चल रहे जलंधर नाथ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन बुधवार को कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठा के तहत शुभ मुहूर्त में हवन व यज्ञ किए गए। मंदिर में मूर्तियों की स्थापना गुरुवार को सुबह शुभ मुहूर्त में महंतों व आचार्यों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। बुधवार को मंदिर परिसर में यजमानों की ओर से मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां तो हवन के धुंए से माहौल पावन हो गया। कार्यक्रम के दौरान नित्य पूजन, हवनात्मक लघु, रूद्र मूर्तियों क का ध्यान तथा प्रसाद वस्तुत हवन आदि धार्मिक आयोजन हुए। कार्यक्रम के दौरान शहर समेत विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में दिनभर भगवान के जयकारों से माहौल गूंज उठा। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम महंत गंगानाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित किए गए। इस अवसर पर मधुसुदन व्यास, अध्यक्ष बंशीलाल सोनी, मगराज मेवाड़ा, खसाराम, गमनाराम, लालाराम, मोहनलाल, चंदनसिंह, उमाकांत, कन्हैयालाल गहलोत व गणपतसिंह के अलावा कई लोग मौजूद थे।