- Hindi News
- अधिक रॉयल्टी वसूली के विरोध में धरना आज से
अधिक रॉयल्टी वसूली के विरोध में धरना आज से
भीनमाल - अधिक रॉयल्टी वसूली के विरोध में राजस्थान किसान संघर्ष समिति, ट्रैक्टर, ट्रक व टर्बो यूनियन और ठेकेदार यूनियन की ओर से गुरुवार से एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चतकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा।
समिति के संयोजक विक्रमसिंह पुनासा ने बताया कि भीनमाल व जसवंतपुरा तहसील क्षेत्र में अधिक और रानीवाड़ा तहसील में अवैध रॉयल्टी वसूली के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना देकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।