पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 58.80 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी

58.80 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत ने तेरहवें वित्त आयोग ((जिला परिषद मद)) के अंतर्गत 27 कार्यों के लिए 58 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत ने बताया कि तेरहवें वित्त आयोग ((जिला परिषद मद)) के अंतर्गत जारी 27 कार्यों में आहोर पंचायत समिति क्षेत्र में 1 कार्य के लिए 10 लाख रुपए, सांचौर पंचायत समिति क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 6 लाख 80 हजार रुपए, भीनमाल पंचायत समिति क्षेत्र के 15 कार्यों के लिए 22 लाख 50 हजार रुपए, रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के 7 कार्यों के लिए 9 लाख 50 हजार रुपए तथा सायला पंचायत समिति क्षेत्र के 1 कार्य के लिए 10 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई हैं।
क्चक्चक्च