पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शीतलहर से राहत नहीं, कोहरे में लिपटा रहा रानीवाड़ा

शीतलहर से राहत नहीं, कोहरे में लिपटा रहा रानीवाड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
पिछले दो दिनों से बादल छाए रहने के बाद बुधवार को बादल तो छंट गए मगर ठंडी हवाओं के चलने से जिले भर में सर्दी का असर बना रहा। बुधवार को सूर्योदय के साथ ही बादल भी छंट गए। जिससे धूप में दस बजे बाद थोड़ी तल्खी आनी शुरू हुई। इससे दोपहर के समय घरों की छत पर महिलाओं को धूप सेकते देखा गया। इधर ग्रामीण क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के कारण लोगों को धूप से भी राहत नहीं मिल रही थी। जिससे खेतों व गांव की चौपालों पर दिन में भी अलाव ताप लोग सर्दी से बचाव करने की जुगत में लगे रहे।
  रानीवाड़ा. कस्बे में अल सुबह से कोहरा छाया रहा, सर्द मौसम के पहले कोहरे ने बुधवार को लोगों को ठिठुराकर रख दिया। सुबह उठते ही लोगों को घने कोहरे व शीतलहर का सामना करना पड़ा। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सर्दी के कारण सुबह से ठिठुर रहे लोगों को दोपहर बाद सूरज की हल्की झलक दिखाई। । कोहरे के कारण कस्बे में दोपहर तक जनजीवन प्रभावित रहा। काम धंधे पर जाने वाले लोग गरम कपड़े पहन घरों से निकले। शेषक्चपेज १५
सवेरे स्कूल जाने वाले बच्चे भी मंकी कैप और मफलर बांधे नजर आए। घरों में भी दिनचर्या देरी से शुरू हुई। अलसुबह कोहरे का आलम यह था कि वाहन चालकों को हैडलाइट जला वाहन चलाने पड़े। कच्ची बस्तियों में रहने वाले लोगों ने अलाव तापकर सर्दी से बचाव किया। कई लोग दिन भर घर में दुबके रहे। कस्बे के अलावा गांवों में भी सुबह से कोहरे का असर बना रहा। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने शहर की ओर रूख ही नहीं किया। सरकारी कार्यालयों मे आमदिनों में दिखने वाली रौनक गायब थी। दिनभर रही ठिठुरन से कर्मचारी कार्यालयों में बैठने की बजाय चाय की थडिय़ों पर बैठे चाय की चुस्कियां लेते नजर आए।
जसवंतपुरा. जसवंतपुरा कस्बे में तेज सर्दी के साथ ही बुधवार सुबह क्षेत्र की पहाडिय़ां कोहरे से ढकी रही । घना कोहरा होने के साथ तेज ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं कोहरे के कारण वाहनों को सुबह के समय भी हैड लाइट जला वाहन चलाने पड़े।